Chatra News: ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम है खेल: सत्यानंद
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के डमडोईया पंचायत अंतर्गत डहुरी गांव स्थित खेल मैदान में मंगलवार को जन जागरण युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में कुब्बा और चौराही की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सत्यानंद भोगता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल जैसे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और जुनून सराहनीय है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.