Chatra News: ग्रामीण चिकित्सक के इलाज के बाद युवक की मौत
चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत अंतर्गत कसियाडीह गांव के 19 वर्षीय छोटू भारती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आतमपुर गांव में संचालित एक ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। मृतक की बहन लक्ष्मी और परिजनों के अनुसार छोटू भारती एक दिन पूर्व अपने खेत में मेढ़ बनाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आतमपुर गांव स्थित निजी क्लीनिक में कुलेंद्र कुमार के पास ले गए। आरोप है कि वहां मरीज को इंजेक्शन लगाने के साथ दो बोतल सलाइन चढ़ाई गई। काफी देर बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने और हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वहां से सदर अस्पताल, चतरा ले गए। सदर अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.