Chatra News: ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक
चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। सरकार और विभाग के प्रति ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने लावालौंग-पलामु मुख्य सड़क निर्माण को लेकर पहल की है। इस संबंध में बुधवार को विधायक ने चतरा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार चौबे ने बताया कि उपायुक्त से मुलाकात के दौरान विधायक ने लावालौंग-पलामु मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद उपायुक्त ने तत्काल डीएफओ से फोन पर बातचीत की। डीएफओ ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर कराया जाए। उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग को एनओसी देने में कोई आपत्ति नहीं होगी। चौबे ने आगे बताया कि उपायुक्त ने आश्वस्त किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.