Chatra News: गेरी गांव की जर्जर सड़क पर कीचड़, आवागमन बाधित
चतरा, सितम्बर 6 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के ब्राह्मणा पंचायत अंतर्गत गेरी गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गांव से घुरनाडीह जाने वाली सड़क जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने से स्थिति और बदतर हो गई है। पूरी सड़क कीचड़ से सन जाने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों की परेशानी ग्रामीणों के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को होती है। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को खटिया के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वहीं, रोजाना इस मार्ग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.