Chatra News: गिद्धौर स्टेडियम निर्माण को मिली रफ्तार, विधायक उज्ज्वल दास ने किया कार्य का निरीक्षण
चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में निर्माणाधीन स्टेडियम का सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। मौके पर जानकारी दी गई कि स्टेडियम परिसर के शेष बचे हिस्से में चहारदीवारी निर्माण कराने के लिए विधायक द्वारा पूर्व में अनुशंसा की गई थी। अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। इससे स्टेडियम के अधूरे कार्य शीघ्र पूरे होने की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: करोड़ों की स्टेडियम निर्माण योजना में अनियमितता का आरोप, कई पिलर धंसा, ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.