Chatra News: गिद्धौर में सर्पदंश से दो अचेत, सदर अस्पताल रेफर
चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पेक्सा गांव में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांप के डंसने से दो लोग अचेत हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। जानकारी के अनुसार पेक्सा गांव निवासी अशोक दांगी (50) धान के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। वहीं गांव का 16 वर्षीय सचिन कुमार घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसे भी एक विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे वह भी अचेत होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा पहुंचाया। चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.