चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार को गिद्धौर थाना के समीप परिवहन विभाग एवं थाना पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने किया।जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहनों से कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर राजस्व संग्रह किया गया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।साथ ही वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की सलाह दी। लोगों को सड़क सुरक्षा एवं य...