चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक दिलेश्वर कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री से प्रभार लिया। दिलेश्वर कुमार गिद्धौर थाना के 18वें थाना प्रभारी बने हैं।पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अफीम व ब्राउन शुगर जैसी मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: चौपारण थाना का एसपी अमन कुम...