Chatra News: गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक को हल्की चोट
चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। बाराबागी चौक स्थित देवी मंडप के समीप बुधवार सुबह गिट्टी लदा ट्रक बीआर 02जीसी 7409 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोट लगी, जबकि किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक हंटरगंज से डुमरी की ओर जा रहा था। चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सहायता पहुंचाई गई। घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.