Chatra News: खैनी मांगने पर भड़के गार्ड ने साथी को मारी गोली
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा जिला मुख्यालय के मेलाटांड़ स्थित एसपी आवास से मात्र 50 मीटर दूर मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे एक निजी सुरक्षा गार्ड की उसके ही साथी निजी गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यालय डीएसपी चतरा सुनील कुमार सिंह के अनुसार, हत्या के आरोपी बलवीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि अतुल अक्सर उसे किसी-न-किसी बात पर चिढ़ाता रहता था।
हत्या का कारण मंगलवार को एसयूवी में खैनी को लेकर अतुल बार-बार बलबीर को परेशान कर रहा था। इसको लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान उसने साथी निजी गार्ड अतुल की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस यह जांच कर रही है कि बिहार की बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी के नाम से आवंटित सरकारी बॉडीगार्ड उनके बेटे ठेकेदार विनीत यादव उर्फ जैकी के साथ चतरा कैसे पहुंचा।
पुलिस की कार्यवाही पुलिस ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.