चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रत्रों मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप, बीईओ किशोर कुमार, बीपीओ संदीप कुमार शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में चार विद्यालय के बालिकाओं ने भाग लिया। फाइनल मैच कस्तूरबा विद्यालय जोरी और पीएम तेतरिया के बीच खेला गया। मैच टाई हो जाने के कारण पलंटी सूट में कस्तूरबा विद्यालय जोरी ने जीत हासिल किया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ खेल को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ...