चतरा, अगस्त 30 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन (एसकेएस फाउंडेशन) की ओर से रविवार को खेल दिवस के अवसर पर जलेद गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को खेल के महत्व तथा इसके माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने को लेकर जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से 57 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें चावल, आटा, दाल, हरा मूंग, मैगी पैकेट सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। लाभुकों में दिव्यांग, विधवा महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे बच्चे एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल थे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव संपन्न,खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत कार्यक्रम मे...