Chatra News: खेत से काम कर लौट रही महिला की वज्रपात से मौत
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव में खेत से काम कर लौट रही एक महिला की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। घटना मंगलवार की देर शाम की है। मृतका 45 वर्षीय माला देवी पति भागवत साव हरदिया गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार माला देवी खेत से काम कर शाम में वापस अपने घर लौट रही थी, इसी बीच तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आकर वह अचेत होकर खेत मतें ही गिर गयी थी। देर शाम तक जब माला घर नहीं पहूंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लोग जब खेत के पास पहुंचे तो देखा कि वह अचेतावस्था में वहां गिरी हुई है। उसका आधा शरीर वज्रपात के कारण जल गया था। परिजनों ने आनन-फान में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसआई विदेश पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.