Chatra News: खेत में काम कर रहा युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत
चतरा, अगस्त 10 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के पुस्तिया गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विगेश कुमार के रूप में हुई है। वह पंचायत सलैया पंचायत के पुस्तिया गांव के जादो यादव का पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगेश कुमार खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई इसी बीच वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में विगेश आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया मनोज पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता कमलेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। युवक की मौत की खबर मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.