Chatra News: खाने के बिल भुगतान को लेकर होटल में हुई मारपीट
चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगपुर गांव स्थित फुटबॉल मैदान के समीप संचालित यादव होटल में रविवार की देर रात खाने के बिल के भुगतान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों ओर से गिद्धौर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले पर गिद्धौर पुलिस जांच कर रही है। घटना में होटल संचालक की मां सुनीता देवी समेत चार लोग घायल हो गए थे। घायलों में मनोज यादव और चंद्रदेव यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज हजारीबाग में चल रहा है。
घटना का विवरण घटना को लेकर होटल संचालक की मां सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में राजपुर थाना क्षेत्र के कन्हाचट्टी गाड़िया गांव निवासी मुकेश यादव, सदर थाना क्षेत्र के अकौना गांव के दिलीप यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.