चतरा, अक्टूबर 25 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि आजकल सिर्फ मिठाइयों में ही नहीं, बल्कि दूध, पनीर, घी, तेल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलावट की आशंका बनी रहती है। आम आदमी बाजार से सामान खरीदते समय उसकी शुद्धता की पहचान नहीं कर पाता। प्रशासन को नियमित जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पिंटू जायवाल, स्थानीय निवासी यह भी पढ़ें- Banka News: मुनाफे की भूख में दांव पर सेहत, मिलावट के खिलाफ जागरूकता जरूरीखाद्य पदार्थों की शुद्धता पर चिंता घर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के खाने-पीने की चीजें बाजार से ही आती हैं। अगर दूध, तेल, मसाले या अन्य खाद्य पदार्थ मिलावटी होंगे, तो इसका असर पूरे परिवार की सेहत पर पड़ सकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग को नियमित रूप से दुकानों की जांच करन...