Chatra News: खंडहर बनता जा रहा बिरहोर परिवारों का आशियाना
चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव स्थित बिरहोर टोला में बने एक दर्जन से अधिक बिरहोर परिवारों के आवास जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। मरम्मत के अभाव में सभी आवास धीरे-धीरे खंडहर का रूप लेते जा रहे हैं और इसी खंडहरनुमा घर में बिरहोर परिवार रहने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि गोपालपुर बिरहोर टोला में एक दर्जन से अधिक बिरहोर परिवार निवास करते हैं। बरसात हो या तेज गर्मी, हर मौसम में इन परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घरों की छत टूटी हुई है, दीवारें जर्जर हो चुकी हैं और बरसात में पानी टपकता है। ग्रामीणों के अनुसार डीसी के निर्देश पर बिरहोर टोला में सभी सुविधाएं बहाल करने के लिए एक विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन कराया गया था। इस ग्राम सभा में कई योजनाएं पारित की गई थीं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.