Chatra News: कौलेश्वरी पहाड़ पर महाआरती के साथ शुरू होगा नवरात्र का पाठ
चतरा, अक्टूबर 11 -- नवरात्र की तैयारियां और श्रद्धालुओं की आस्था Chatra News: हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज के विश्व प्रसिद्ध माता कौलेश्वरी पहाड़ पर शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार महाआरती के साथ रविवार से नौ दिवसीय नवरात्र पाठ शुरू होगा। नवरात्र के दौरान पहाड़ पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। हंटरगंज से 15 किमी दूर कौलेश्वरी पहाड़ पर 1755 फीट की ऊंचाई पर मां कौलेश्वरी का प्राचीन मंदिर स्थित है। इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। दुर्गा सप्तशती में भी इसका उल्लेख कुत्क्ष्वो रक्षेत कुलेश्वरी श्लोक के माध्यम से मिलता है। मान्यता है कि मां कुलेश्वरी कुल और संतान की रक्षा करती हैं। जिन दंपतियों को संतान सुख नहीं मिलता, वे यहां मन्नत मांगने आते हैं और मन्नत पूरी होने पर मुंडन संस्कार कराते हैं। यह भी पढ़ें- Simdega...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.