चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माता कौलेश्वरी पहाड़ पर मंगलवार को तालाब में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिरलीलिया गांव निवासी रामू सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सम्राट सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सम्राट सिंह अपने परिजनों के साथ मां कौलेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए आया था। दर्शन से पहले वह पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर के समीप बने तालाब में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। ल...