Chatra News: कौलेश्वरी जा रहे तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल एक की स्थिति नाजुक
चतरा, नवम्बर 17 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज-दंतार कौलेश्वरी मार्ग स्थित नोनियाचुआ गांव के समीप सोमवार की देर शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दांतर गांव के वासुदेव भुईयां का 15 वर्षीय पुत्र छोटन कुमार, महादेव भारती का 12 वर्षीय पुत्र सरजू कुमार और सहेंद्र भारती का 20 वर्षीय पुत्र आशीष भारती शामिल हैं। बताया गया कि तीनों कौलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सभी घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण तीनों को बेहतर इलाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.