चतरा, अक्टूबर 12 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोल्हैया गांव के स्थानीय खेल मैदान में किंग्स क्लब कोल्हैया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जनार्दन पासवान, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी और मुखिया सोनिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन और आपसी भाईचारा बढ़ता है, साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मौके पर मुखिया छोटू सिंह,पूर्व मुखिया बैजनाथ सिंह, पंचायत समिति कृष्णा भुइया, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, समाज सेवी अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...