Chatra News: कोयला लदे हाईवा के टायर में लगी आग
चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह के समीप शुक्रवार को एक कोयला लदा हाईवा के पिछले टायर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गया। हाईवा चालक तुरंत गाड़ी को खड़ा कर उतर गया और इसकी सूचना सदर थाना को दी। सदर थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पहले अग्निशम को फोन और दल बल के साथ मौके पर पहुंच गयी। समय पर दमकल की गाड़ी और पुलिस पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया और ट्रक को जलने से बचा लिया गया। यह हाईवा ट्रक हजारीबाग कमे कटकमसांडी कोयला ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की बची जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.