चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के पंचायत कोनी के ग्राम राजा दरभंगा चार लाख व पकरिया में पांच लाख की लागत से विधायक निधि से राजकुमार साव के घर से छठ घाट तक तथा जुगेश्वर साव के घर के पास निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया गया। दोनों स्थानों पर पीसीसी पथ का उद्घाटन विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने फीता काटकर किया । इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह,मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, महामंत्री शक्ति सिंह, ओमप्रकाश सिंह,रामाधार राम, शिक्षक ईश्वर साव, रूपेश प्रजापति , द्वारिका रजक समेत ग्रामीण उपस्थित थे । इस मौके पर विधायक कुमार उज्जवल दास ने कहा कि यह सड़क कग्राम वासियों के आवागमन को सुगम बनाएगी तथा विकास को नई...