Chatra News: कैंडीनगर पंचायत भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,
चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि कैंडीनगर पंचायत भवन में रविवार को ग्लोबल मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें पंचायत सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में लोगों की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Palamu News: प्रत्येक रविवार निःशुल्क शिविर लगाने का निर्णय ग्रामीणों ने इस पहल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.