Chatra News: कुएं में गिरी नीलगाय, रेस्क्यू का इंतजार
चतरा, अक्टूबर 12 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज प्रखंड के डुमरी गांव में एक नीलगाय कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि नीलगाय बीती रात से ही कुएं में फंसी हुई है। नीलगाय सुबोध पाठक के खेत में बने कुएं में गिरी हुई है। कुएं के मालिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। कुएं में गिरे नीलगाय को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गया। कुआं संकीर्ण होने के कारण नीलगाय को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर रेस्क्यू चलाकर बेजुबान वन्यजीवों का जान बचाने की अपील किया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बारहभांग गांव में घर के पास निकला तीन मीटर लंबा अजगर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.