चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि प्रखंड के बड़हीबीघा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय यादव के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि कार्तिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हीबीघा में कक्षा आठवीं का छात्र था। शुक्रवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल गया था। इसी दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ विद्यालय से बाहर निकल कर पास स्थित एक कुएं के पास चला गया। खेलने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया。

घटना की जानकारी जब दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य कें...