Chatra News: कुंदा में सर्पदंश से युवक की मौत
चतरा, अगस्त 1 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के काशीलौग गांव निवासी राजेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, चंदन को एक सप्ताह पूर्व रविवार को एक विषैले सांप ने काट लिया था। वह घर क समीप एक पेड़ के नीचे बैठा था इसी क्रम में उसे सांप ने काटा। सांप काटने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर देखते सदर अस्पताल से उसे हजारीबाग ले जाया गया जहां से गंभीरावस्था में चंदन को रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार को चंदन ने दम तोड़ दिया। मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.