चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। ग्रामीणों को घर के पास ही परिवहन सुविधाएं देने के उद्देश्य से शनिवार को कुंदा पंचायत कार्यालय परिसर में प्रखण्ड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया गया। शिविर में कुल पच्चीस आवेदन प्राप्त हुए जिसमे पंद्रह आवेदक का लर्निंग जारी किया गया।परिवहन अधिकारियों ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनी अपराध है और दुर्घटना का मुख्य कारण है।अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से बचाना है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।मौक़े पर जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, मोटर वाहन निरिक्षक नीरज कुमार ऑपरेटर राजेश, सुभात सुभाष, रविंद्र समेत अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ...