Chatra News: कुंदा में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे बंगाल के कुशल कारीगर
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर कुंदा प्रखंड में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा समिति की ओर से बनाए जा रहे भव्य पंडाल को अंतिम रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, पंडाल की सजावट, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूजा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं और कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: विरनामा: अयोध्या धाम मंदिरनुमा पंडाल में विराजेंगी माता आद्याशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.