Chatra News: कुंदा में चोरों ने तेल मिल दुकान में की चोरी
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बौधाडीह पंचायत अंतर्गत काशिलौंग गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात्रि को मनोज ठाकुर के तेल मिल दुकान में करकट तोड़ कर सोलह हजार रुपये नगद की चोरी कर लिया हैं। भुक्तभोगी मनोज ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सोमवार को भी दुकान को बन्द किए थे।सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुँचे तो छत का करकट टूटा हुवा था और दुकान में रखा सोलह हजार रुपये पैसा भी गायब था।इसकी सूचना कुन्दा थाना को दिया गया।मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को जांच पड़ताल की और चोरों को धड़ पकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.