चतरा, अक्टूबर 14 -- Chatra News: किसान महासभा की 11 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित, किसान महासभा की 11 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित, एमएसपी और भूमि अधिकार पर संघर्ष का निर्णय चतरा प्रतिनिधि

तदर्थ समिति का गठन और किसान मुद्दों पर संघर्ष अखिल भारतीय किसान महासभा की चतरा जिला इकाई की आवश्यक बैठक में 11 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया। यह बैठक धंगरटोली स्थित बंधन पैलेस में शंकर कुमार राम की अध्यक्षता में हुआ था। इसमें शंकर कुमार राम को संयोजक और बद्री भारती को सह-संयोजक बनाया गया। बैठक में महासभा के राज्य अध्यक्ष बीएन सिंह और भाकपा (माले) के जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने, भूमिहीन किसानों को जमीन उपलब्ध कराने तथा परचाधारी किसानों को उनकी जमीन पर दखल-कब्जा दि...