चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कुंदा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी का स्थानांतरण गिद्धौर प्रखंड में किया है। इसके साथ ही लावालौंग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान को कुंदा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पत्थलगड्डा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को गिद्धौर प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंगलवार को राजेश्वर कुमार ने गिद्धौर प्रखंड में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया। उनके योगदान से प्रखंड में कार्यक्रमों के संचालन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बैठक से अनुपस्थित कर्मियों का एक दि...