Chatra News: कार्तिक पूर्णिमा पर मां दक्षिणेश्वरी भगवती मंदिर परिसर में लगा मेला
चतरा, नवम्बर 24 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां दक्षिणेश्वरी भगवती मंदिर परिसर, ग्राम लेम्बोइया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सिंघानी एवं लेम्बोइया के सीमांत पर स्थित मां भगवती के प्रांगण में आयोजित किया गया था।मेले को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।मेले का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद, सचिव बासुदेव तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कार्तिक पूर्णिमा पर शेखोपुर में मनी देव दीपावली,1100 दीपों से जगमगाया मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.