Chatra News: कार, मोटरसाइकिल में टक्कर, दो घायल
चतरा, अगस्त 2 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह पनारी गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवको में गया जिला के आमस थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के प्रेमन यादव के पुत्र मुकेश कुमार और नवजादी प्रसाद का पुत्र सुभाष चंद्र बोस है। दोनों मोटरसाइकिल से हंटरगंज से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नावाडीह पनारी गांव के समीप सामने से आ रही एक कार से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से हंटरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: टाटीझरिया में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल वहीं पुलिस ने कार को जप्त कर थाना ले आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.