चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और सहजकर्ता दल को योजना निर्माण, ग्रामसभा की भूमिका, स्थानीय जरूरतों के आकलन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण का उद्घाटन बीडीओ सुनील प्रकाश और कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में राजपुर मुखिया विकास सिंह, मदगड़ा मुखिया सुप्रिया कुमारी और गंधरिया मुखिया कुमारी अनीता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में विभि...