चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के कान्हाकला से चोरट और आमतीया गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर पड़ी है। सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बीडीओ, सीओ और उपायुक्त से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू के झिरी से मुंडा चौक तक पांच किमी कच्ची सड़क बदहाल ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनहित में सड़क का शीघ्र निर्माण क...