चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कादे गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं, धमधमा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ओबरा में 24 घंटे के हरिकीर्तन का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...