चतरा, अक्टूबर 11 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय में काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत कचहरी चौक के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया गया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा जिला कांग्रेस प्रभारी केदार पासवान और सिमरिया विधानसभा कांग्रेस प्रभारी रविंद्र राम उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, प्रदर्शन के समापन के बाद जिल...