चतरा, जुलाई 26 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि स्थानीय प्रखंड के करमा से सदाफर तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद इस सड़क की स्थिति नारकीय हो गयी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के गुबार ने राहगीरों का चलना मुहाल कर दिया है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वाहन चालकों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुज़रना पड़ रहा है। इस बदहाल मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मरीजों और स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का है, जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी आम हो गए हैं।

दर्जनों गांव के लोग प्रभावित सड़क की इस बदहाली से केवल करमा और सदाफर ही नह...