Chatra News: करंट लगने से हंटरगंज के मजदूर की भोपाल में हुई मौत
चतरा, सितम्बर 15 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के डुमरी खुर्द गांव के 50 वर्षीय मजदूर अनिल भुईयां की मौत मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक स्टील फैक्ट्री में करंट लगने से हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तक मृतक से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह 20 सितंबर को घर आएगा। इसके कुछ घंटे बाद ही फैक्ट्री प्रबंधन से फोन आया कि अनिल को करंट लग गया है और उसका इलाज चल रहा है। देर शाम फिर सूचना मिली कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अनिल भुईयां के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह अपने पीछे पत्नी, छह पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।परिजन भोपाल से शव आने का इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.