चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के मांझीपारा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पशुपालक गौरी यादव के लगभग तीस हजार रुपये मूल्य की भैंस करंट लगने से मर गई। जानकारी के अनुसार, गांव में 11 हज़ार बिजली पॉल मे लगे अर्थिंग तार मे करंट आ रहा था। इसी तार के संपर्क में आने से पशुपालक की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। किसान के लिए यह भैंस आमदनी का मुख्य साधन थी। इसी के सहारे उसके घर की आर्थिक व्यवस्था चलती थी।ग्रामीणों का आरोप है कि तार में करंट आने की सूचना पूर्व में कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को दी गई थी। कई बार तार से चिंगारी निकलते भी देखा गया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने कोई सुधार नहीं किया।घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि पीड़ित किसान को मुआवजा ...