चतरा, सितम्बर 2 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार देर शाम महावीर मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमलेश कुमार पासवान को दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं को विशेष महत्व दिया जाएगा। इस बार पूजा के दौरान श्री भागवत कथा एवं प्रवचन का आयोजन कराने पर भी सहमति बनी। साथ ही दुर्गा पूजा का आयोजन हाई स्कूल मैदान में करने का प्रस्ताव लिया गया है। उपस्थित लोगों का कहना हुआ कि रोड़ पर प्रतिमा स्थापित करने से आवागमन बाधित हो जाता है। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, प्रवीण पाठक बने अध्यक्ष इस लिए दुर्गा पूजा का सभी कार्यक्रम हाईस्कूल के मैदान में...