चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजरी गेट मोड़ स्थित पत्थलगड्डा-हजारीबाग मुख्य पथ पर बुधवार को एक टेंपो व स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक स्कूटी पर सवार होकर सुभाष चौक की ओर से नोनगांव की ओर आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया व स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार नोनगांव निवासी कुंदन रविदास (उम्र 25 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही पत्थलगड्डा पुलिस मौके पर पहुंची व...