चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर हाईवा एसोसिएशन और ट्रिप टेलर एसोसिएशन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। विस्थापित फ्लाई ऐश एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय और अजीत पाण्डेय ने अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया को पत्र लिखकर टिप-ट्रेलर से फ्लाई ऐश ढुलाई पुन: शुरू कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेताया है कि ट्रिप टेलर से ढूलाई नहीं हुई तो एनटीपीसी प्लांट में कोयले की ढूलाई बंद कर देंगे। इसकी प्रतिलिपि एनटीपीसी महाप्रबंधक और थाना को भी दी गयी है।ट्रिप टेलर एसोसिएशन का कहना है कि "विस्थापित फ्लाई ऐश एसोसिएशन, एनटीपीसी टंडवा" के बैनर तले वर्ष 2024 से लगातार टिप-ट्रेलर वाहनों से फ्लाई ऐश ढुलाई का कार्य कर रही हैं। वर्ष 2026 के टेंडर में भी टिप-ट्रेलर से ढुलाई का उल्लेख है और उसी नियम के त...