Chatra News: एसएसबी ने स्थापना दिवस पर सेवा, सशक्तिकरण और शिक्षा का दिया संदेश
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 35वीं बटालियन के स्थापना दिवस के अवसर पर चतरा कॉलेज परिसर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। बच्चों की प्रतिभा देखने लायक रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनार्दन पासवान ने सशस्त्र सीमा बल के सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, तथा समाज के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और नागरिक कल्याण की भावना की सराहना की। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच बैग, कॉपी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.