Chatra News: एसएसबी ने पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 999 पशुओं का किया इलाज
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल 35वीं बटालियन की सी समवाय लावालौंग की ओर से शनिवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित लावालौंग पंचायत अंतर्गत मदनडीह गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरंभ निरीक्षक सामान्य सुदर्शन सिंह ने किया। कार्यक्रम में एसएसबी जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. गौरव सिसोदिया एवं सहायक पशु चिकित्सक विकास चांगिल ने ग्रामीणों के पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया। इस दौरान 81 ग्रामीणों के कुल 999 पशुओं का इलाज किया गया तथा जरूरत के अनुसार पशु औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.