चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। एसएसबी 35वीं बटालियन के सी-समवाय की ओर से कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के आदेशानुसार बुधवार को मॉडल स्कूल, लावालौंग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सामान्य प्रकाश चंद्र दास ने किया। इसमें एसएसबी के अन्य जवानों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और समाज में उनकी समान भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। जवानों ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पेड़-...