Chatra News: एसएसबी जवानों और छात्रों ने बिरहू स्कूल में रोपे पौधे
चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 'डी' समवाय, शिला द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। वाहिनी मुख्यालय के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर परियोजना 2 उच्च विद्यालय, बिरहु के परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए एसएसबी जवानों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एसएसबी ने बिहारी गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.