Chatra News: एसएसबी के साथ स्कूली बच्चों ने चलाया पौधरोपण अभियान
चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी की 'डी' समवाय द्वारा शनिवार को कुरूम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक चेतना अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कमांडेंट संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पॉल ने किया।जवानों के हौसले को देखकर स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण भी इस मुहिम से जुड़ गए और सबने मिलकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। जवानों और बच्चों की जुगलबंदी ने परिसर में दर्जनों पौधे रोपे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार हैं, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निरीक्षक ललित मोहन सिंह और अन्य 09 जवानों ने अहम भूमिका निभाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.