Chatra News: एसएसबी के जवानों ने लगाई तीन किलोमीटर की दौड़
चतरा, अक्टूबर 21 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी, चतरा की ओर से सोमवार को श्फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज अभियान के तहत तीन किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सिमरिया के शीला मुख्य मार्ग पर आयोजित हुई, जिसमें वाहिनी की डी समवाय शीला के 20 बल कर्मियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। इस विशेष फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन 35वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। वहीं, दौड़ की पूरी देखरेख उपनिरीक्षक (सामान्य) जडेजा जयदेव सिंह पोपट भाई ने की। इस अभियान के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य बल कर्मियों को दैनिक जीवन में नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ, मुस्तैद और फिट रहने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.